खुशखबरी: दिल्ली में जारी रहेगी 200 यूनिट फ्री बिजली योजना, किसानों को भी मिलता रहेगा लाभ

दिल्ली सरकार में ऊर्जा मंत्री आतिशी ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में हर महीने 200 यूनिट फ्री बिजली योजना जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना को 31 मार्च 2025 तक के लिए आगे बढ़ाया गया है।

Delhi Free Electricity Scheme: दिल्ली में 200 यूनिट फ्री बिजली योजना जारी रहेगी। कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। दिल्ली सरकार में ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि आज कैबिनेट ने फैसला लिया है कि 2024 में भी बिजली फ्री रहेगी। उन्होंने कहा कि 200 यूनिट तक बिजली फ्री रहेगी, इसके बाद 400 यूनिट तक आधा बिल देना होगा।

Atishi

दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी।

किसानों को भी मिलता रहेगा लाभ

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि किसानों और वकीलों के लिए जो योजना है वह भी जारी रहेगी। यानी कि 31 मार्च 2025 तक के लिए यह लाभ मिलता रहेगा। जानकारी के अनुसार, सरकार इसके लिए करीब साढ़े तीन हज़ार करोड़ का खर्च वहन करती है, लेकिन सब्सिडी एक्चुअल कंजम्प्शन पर दी जाती है।

End of Feed