Monsoon ने दिल्ली में ली शानदार एंट्री: झूमकर बरसेंगे बादल; अब तेवर नहीं दिखा पाएगा सूर्य

दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए खुशखबरी ये है कि मानसून ने दिल्ली में एंट्री ले ली है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने मानसून की पहली बारिश में राहत की सांस ली है। हालांकि, इससे परेशानियां भी बढ़ी हैं, लेकिन सूरज के तेवर नरम पड़ने से लोग काफी खुश हैं।

बीत गए वो दिन, जब आसमान से आग बरस रही थी। सूरज के तेवर देखकर तो ऐसे लगता था, जैसे जलाकर ही मानेगा। लेकिन अब वो दिन गए, क्योंकि मानसून (Monsoon) ने दिल्ली में ग्रैंड एंट्री ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून पहुंचने की घोषणा कर दी है। IMD ने जानकारी दी कि गुरुवार देर रात तीन बजे से कई इलाकों में मानसून की पहली बारिश हुई। मानसून के दिल्ली-NCR में शानदार एंट्री लेने के साथ ही सूरज के तेवर भी ठंडे पड़ गए हैं। कुछ पहले तक जलाने को तैयार सूरज अब बादलों के पीछे छिपकर दिनभर दर्शन भी नहीं देगा। हालांकि, मानसून की पहली ही बारिश ने दिल्ली में जगह-जगह जलभराव की समस्या भी खड़ी कर दी। लेकिन ये भी सच है कि इसने गर्मी की भी छुट्टी कर दी है।

Delhi-Monsoon.

दिल्ली में मानसून की एंट्री

आईएमडी ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि दक्षिणपश्चिम मानसून पूरे दिल्ली की ओर बढ़ गया है। उन्होंने कहा, ‘मानसून की उत्तरी सीमा 26 डिग्री उत्तर/65 डिग्री पूर्व, जैसलमेर, चुरू, भिवानी, दिल्ली, अलीगढ़, कानपुर, गाजीपुर, गोंडा, खेरी, मुरादाबाद, देहरादून, ऊना, पठानकोट, जम्मू, 33 डिग्री उत्तर/74 डिग्री पूर्व से होकर गुजरती है।’

End of Feed