Monsoon 2025: दरवाजे पर आ गया मानसून, बादल बरसेंगे झूम-झूम; मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

Delhi Monsoon 2025: उत्तर भारत के मुहाने पर मानसून खड़ा है। बिहार और यूपी के कुछ हिस्सों में दस्तक देने के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रवेश करने को बेताब है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि अगले 2 से 4 दिन के दरम्यान दिल्ली में मानसून एंट्री मार सकता है। मानसून के सक्रिय होने से झमाझम बारिश का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Delhi Monsoon Rain: देशभर में मानसून को लेकर खुशखबरी है। दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और पश्चिमी राज्यों के बाद उत्तर भारत को भिगाने की तैयारी है। अब उत्तरी राज्यों को गर्मी से राहत दिलाने वाला खबर सामने आ गई है। पिछले दो दिनों में मध्य, पश्चिमी और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में पहुंचने वाला दक्षिण-पश्चिमी मानसून अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश तापमान का गुणा-गणित बिगाड़ देगी, जिससे एनसीआर के लोगों को कुछ दिन तक गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, पिछले 2 दिन पूर्व हुई बारिश से फौरी तौर पर गर्मी से राहत मिली है।

Delhi Monsoon 2025

मानसून 2025

कहां कब आएगा मानसून

आईएमडी के मुताबिक, 20 जून से 25 जून के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित उत्तर-पश्चिमी भारत के बड़े हिस्सों में वर्षा का अनुमान है। आईएमडी के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि मानसून सामान्य तिथि 30 जून से पहले 22 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है।

End of Feed