दिल्ली

Yoga Day 2025: दिल्ली में सुबह 4 बजे से दौड़ेंगी मेट्रो, योग दिवस के लिए DMRC ने बनाया खास प्लान

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डीएमआसी ने सभी आरंभिक स्टेशनों से सुबह 4 बजे से मेट्रो के संचालन की घोषणा की है। दैनिक समय सारिणी के अनुसार सुबह 4 बजे से लेकर यात्री सेवाओं के शुरू होने तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

Image

(फाइल फोटो)

21 जून को देशभर में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सुबह से ही लोग पार्कों और पहले से तय स्थानों पर पहुंचना शुरू हो जाएंगे। लिहाजा, लोगों की आवाजाही आसान बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो ने खास इंतजाम किए हैं। डीएमआसी ने 21 जून को आरंभिक स्टेशनों से सुबह 4 बजे से मेट्रो के संचालन की घोषणा की है। दैनिक समय सारिणी के अनुसार सुबह 4 बजे से लेकर यात्री सेवाओं के शुरू होने तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

साल 2025 में देश 11वां योग दिवस मनाएगा। केंद्र सरकार और राज्य सरकार इस दिन को खास बनाने के लिए कई तरह के प्लान बना चुकी हैं। आशा है कि लाखों की संख्या में लोग कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। खासकर, दिल्ली की 26 जगहों पर केंद्र सरकार कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है तो दिल्ली सरकार भी 11 जगहों का चयन किया है। इस कार्यक्रम के लिए दिल्ली मेट्रो ने भी अपनी सेवाएं सुबह से देने की घोषणा की है।

डीएमआरसी के 'एक्स' सोशल मीडिया हैंडल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सभी प्रारंभिक मेट्रो स्टेशनों से सेवाएं सुबह 4:00 बजे से शुरू करने की घोषणा की है। लिखा है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2025 के अवसर पर योग के प्रति उत्साही लोगों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए 21 जून 2025 (शनिवार) को सभी आरंभिक स्टेशनों से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी। दैनिक समय सारिणी के अनुसार सुबह 4 बजे से लेकर यात्री सेवाओं के शुरू होने तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article