Delhi Firing: दिल्ली के कल्याण पुरी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपने दोस्तों के साथ बैठकर आग सेंक रहा था। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बॉडी बिल्डर रवि
रवि को लगी पांच गोलियां
घायल युवक की पहचान त्रिलोकपुरी के रहने वाले रवि के तौर पर हुई है। वह बॉडी बिल्डिंग का शौकीन है। रवि ने बॉडी बिल्डिंग में कई अवार्ड भी जीते हैं। बुधवार रात को करीब 12:30 बजे रवि अपने दोस्तों के साथ 13 ब्लॉक के मंदिर वाले पार्क में था। जहां वह लकड़ी जलाकर आग सेक रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ बदमाशों ने वहां आकर रवि पर गोलियां बरसां दीं। जिसमें रवि को पांच गोलियां लगी और वह बेहोश हो गया।
दोस्तों संग आग सेंक रहा था रवि
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
रवि को आनन-फानन में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटपड़गंज मैक्स हॉस्पिटल में उसे भर्ती कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
