दिल्ली

Delhi Firing: दोस्तों संग आग सेक रहे बॉडी बिल्डर पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र में त्रिलोकपुरी 13 में पार्क में दोस्तों के साथ आग सेक रहे युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। उसे पटपड़गंज मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Image

बॉडी बिल्डर रवि

Delhi Firing: दिल्ली के कल्याण पुरी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपने दोस्तों के साथ बैठकर आग सेंक रहा था। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रवि को लगी पांच गोलियां

घायल युवक की पहचान त्रिलोकपुरी के रहने वाले रवि के तौर पर हुई है। वह बॉडी बिल्डिंग का शौकीन है। रवि ने बॉडी बिल्डिंग में कई अवार्ड भी जीते हैं। बुधवार रात को करीब 12:30 बजे रवि अपने दोस्तों के साथ 13 ब्लॉक के मंदिर वाले पार्क में था। जहां वह लकड़ी जलाकर आग सेक रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ बदमाशों ने वहां आकर रवि पर गोलियां बरसां दीं। जिसमें रवि को पांच गोलियां लगी और वह बेहोश हो गया।

Delhi Shot Dead (1)

दोस्तों संग आग सेंक रहा था रवि

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

रवि को आनन-फानन में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटपड़गंज मैक्स हॉस्पिटल में उसे भर्ती कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article