Akbar Road Signboard Blackened: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ शरारती तत्वों ने अकबर रोड स्थित अकबर रोड साइन बोर्ड पर कालिख पोती। इस दौरान उन्होंने जय भवानी का नारा लगाया और अकबर रोड साइन बोर्ड पर महाराणा प्रताप का पोस्टर चस्पा कर दिया। देर रात को कुछ शरारती तत्वों ने अकबर रोड साइनबोर्ड पर सफेद रंग से लिखे अकबर रोड पर काला रंग पोत दिया।
अकबर रोड साइनबोर्ड पर शरारती तत्वों ने पोती कालिख
क्या है पूरा मामला?
समाचार एजेंसी एएनआई ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो जारी किया है। शरारती तत्वों की भी पहचान कर ली गई है। बकौल एजेंसी, अज्ञात लोगों ने देर रात 'अकबर रोड' के साइनबोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही दावा किया कि दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों ने जय भवानी का नारा लगाकर साइनबोर्ड पर महाराणा प्रताप के पोस्टर लगाए।
शरारती तत्वों की हुई पहचान
अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोतने वाले खुद को हिंदू राष्ट्र नवनिर्माण सेना का बताते हैं। वीडियो में दिख रहे अमित राठौर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर हिंदू राष्ट्र नवनिर्माण सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष/संस्थापक होने का दावा भी किया है। इस मामले में पुलिस से और अधिक जानकारी मिलने का इंतजार है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
