दिल्ली

Delhi-NCR Rain: बादलों से घिरेगा दिल्ली-एनसीआर, तेज हवाओं के झोंके और बारिश के आसार; टेंपरेचर 33°C के पार

Delhi-NCR Ka Mausam: कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में प्रभाव पड़ेगा। स्काईमेट ने दिल्ली समेत एनसीआर के विभिन्न शहरों के आसपास तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। आइये जानते हैं बादलों की आवाजाही के बीच राजधानी का तापमान कितना रहेगा?

Image

दिल्ली-एनसीआर आज का मौसम

Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से धूप और छांव देखी जा रही है। गुरुवार को बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। अगर, बात दिल्ली की करें तो बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। आईएमडी के मुताबिक, गुरुवार को दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आने वाले सप्ताह में भीषण गर्मी का अलर्ट है।

स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 और 21 मार्च को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुबह हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यह बारिश बहुत ही कम समय के लिए होगी। इस स्थिति को 'टच एंड गो' वाली बारिश होगी। इसके बाद थोड़ा सा तापमान गिरेगा, लेकिन अगले सप्ताह से प्रचंड गर्मी का अलर्ट है। कमोबेश यही हालत, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी देखने को मिलेंगे। अगर, आज बारिश होती है तो यकीनन बढ़ते तापमान पर थोड़ा ब्रेक लगेगा और लोगों को सुहावने मौसम का एहसास होगा।

दिल्ली में प्रदूषण

दिल्ली में धीरे-धीरे प्रदूषण कम हो रहा है। गुरुवार को एक्यूआई 150 के आसपास रहने की संभावना है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है। हालांकि, तेज हवाएं और गर्मी के बढ़ते स्तर के साथ पॉल्यूशन में कमी आएगी। अगर, बारिश भी होती है तो एक्यूआई नीचे आएगा।

दिल्ली में कृत्रिम बारिश

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए आगामी दिनों में कृत्रिम वर्षा के परीक्षण की योजना बनाई है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण वाले कई क्षेत्रों में प्रदूषण रोधी परियोजनाओं की एक श्रृंखला तैयार की है। पिछले साल भी कृत्रिम बारिश कर पॉल्यूशन पर ब्रेक लगाने की कोशिश की गई थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article