दिल्ली

दिल्ली में आधा दर्जन अधिकारियों के तबादले, अब मंत्रियों के करीब रहेंगे नए सचिव; LG ने दी मंजूरी

Transfer Orders: दिल्ली में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आधा दर्जन वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया। इन अधिकारियों को दिल्ली सरकार के छह मंत्रियों के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। अभी तक यह अधिकारी अलग-अलग विभागों में तैनात थे।

Image

उपराज्यपाल वीके सक्सेना (फोटो साभार: @LtGovDelhi)

Photo : Twitter

Transfer Orders: दिल्ली में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आधा दर्जन वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया। इन अधिकारियों को दिल्ली सरकार के छह मंत्रियों के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। अभी तक यह अधिकारी अलग-अलग विभागों में तैनात थे, लेकिन अब इनके पास अहम जिम्मेदारियां होंगी।

राजीव शुक्ला को दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा का सचिव बनाया गया है। वहीं, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के निदेशक को गृह मंत्री आशीष सूद का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) के निदेशक को मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा, तीन अन्य मंत्रियों के लिए भी सचिवों की नियुक्ति की गई है, लेकिन उनके नाम और पदस्थापना की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article