Delhi Murder: पार्टी न देने पर नाबालिग को मिली मौत की सजा, दोस्तों ने बीच बाजार में चाकू घोंपकर की हत्या

Delhi Murder: दिल्ली में शकरपुर इलाके में एक नाबालिग की उसके दोस्तों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। नाबालिग ने मोबाइल खरीदने के बाद अपने दोस्तों को पार्टी नहीं दी थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Delhi Murder: दिल्ली से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां दोस्तों ने मिलकर नाबालिग को बीच बजार में मौत के घाट उतार दिया। दरअसल नाबालिग ने मोबाइल खरीदने के बाद दोस्तों को पार्टी नहीं दी थी। इस बात पर उनका झगड़ा हो गया और दोस्तों ने उसे चाकू घोंपकर मार डाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

End of Feed