लखनऊ

Kushinagar: नकली नोटों का कारोबार करने वाले इंटरनेशनल गैंग का पर्दाफाश, सपा नेता समेत 10 लोग गिरफ्तार

कुशीनगर में नकली नोटों का कारोबार करने वाले 10 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग का मास्टरमाइंट समाजवादी पार्टी से जुड़ा नेता बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक नकली नोट, अवैध असलहे, दो लग्जरी गाड़ियों समेत कई सामान बरामद किया गया है।

Image

कुशीनगर से नकली नोट बरामद

Photo : ANI

Fake notes in Kushinagar: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नकली नोटों का कारोबार करने वाले इंटरनेशनल गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने सपा नेताओं समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पांच से 5.62 लाख रुपये के जाली नोट, अवैध असलहे, कारतूस, सुतली बम समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। इसके अलावा आरोपियों के पास से दो लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार ये गैंग यूपी-बिहार के बॉर्डर एरिया में नकली नोट का कारोबार करते थे। समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता को इस गिरोह का मास्टर माइंड बताया जा रहा है।

पकड़े गए तस्करों पर कई मुकदमे दर्ज

पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि शनिवार देर रात कर पुलिस ने छापेमारी कर तीन संदिग्धों को पकड़ा था। जिनसे पूछताछ करने के बाद रविवार रात को सात और तस्करों को धर दबोचा गया। पुलिस टीम ने एसपी संतोष मिश्रा के नेतृत्व में नकली नोटों का कारोबार करने वाले गैंग के मास्टर माइंड मोहम्मद रफीद अहमद को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद रफीद अहमद समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव हैं। उसपर 11 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गैंग के अन्य सदस्यों पर भी कई मुकदमें दर्ज हैं। इनमें औरंगजेब पर 8, परवेज इलाही पर 8, नौशाद पर 4, शेख जमालुद्दीन पर 4, नियाजुद्दीन उर्फ मुन्ना पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अपराधियों के पास से ये सामान बरामद

एसपी के अनुसार इस गिरोह का कनेक्शन नेपाल से जुड़ा हुआ है। नकली नोटों का कारोबार करने वाले गिरोह के पास से 5.62 लाख के जाली नोट, जाली करेंसी से बदले गए 1 लाख 10 हजार रुपये के भारतीय नोट, नेपाल के 3 हजार के नोट, 10 तमंचे 315 बोर, 30 जिंदा कारतूस, 12 खोखे कारतूस, 4 सुतली देसी बम, 13 मोबाइल फोन, 26 फर्जी सिमकार्ड, 10 फर्जी आधार कार्ड, 10 एटीएम कार्ड और 8 लैपटॉप भी बरामद किया गया है। अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पकड़े गए सभी आरोपी कुशीनगर के सेवरही, तरयासुजान और तमकुहीराज इलाके के निवासी हैं। एसपी ने कहा कि जाली नोट तस्करों की संपति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article