Delhi News: दिल्ली में 25 लाख रुपये से अधिक के कर बकायेदारों पर MCD लेगी एक्शन, जल्द करेगी मुकदमा

दिल्ली वासियों पर एक बार फिर से MCD ने सख्त कदम उठाते हुए टैक्स ना जमा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

Delhi News: दिल्ली में टैक्स ना जमा करने वालों पर एक बार फिर से MCD सख्त हो गई है। दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने ऐसे लोगों की पहचान की है, जिनका संपत्ति कर बकाया 25 लाख रुपये से अधिक है और जल्द ही ऐसे ‘कर चोरों’ के खिलाफ अभियोजन शुरू किया जाएगा। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने एक बयान में ऐसे सभी संपत्ति मालिकों से पोर्टल के जरिए यूपीआईसी (विशिष्ट संपत्ति पहचान कोड) आईडी निकालने की अपील की है, जिनका डाटा उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। इसमें कहा गया कि यूपीआईसी आईडी पाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।

mcd

MCD जल्द ही 25 लाख रुपये से अधिक के टैक्स बकायेदारों पर करेगी मुकदमा

कानूनी कार्रवाई करेगी एमसीडी

एमसीडी नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दिशा में काम करते हुए इसके मूल्यांकन और संग्रह विभाग ने बकाया संपत्ति कर से संबंधित आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद उन मालिकों की पहचान की है, जिनके संपत्ति कर की बकाया राशि 25 लाख रुपये से अधिक है।

End of Feed