दिल्ली

दिल्ली में हाउस टैक्स होगा माफ, बस करना होगा ये काम; MCD की AAP सरकार का फैसला

जो दिल्लीवाले वित्तीय वर्ष 2024-25 का हाउस टैक्स समय पर जमा करेंगे, उनका पिछला बकाया पूरा माफ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में 100 से 500 गज के मकानों का हाउस टैक्स आधा किया जाएगा।

Image

दिल्ली में हाउस टैक्स होगा माफ

दिल्ली एमसीडी ने हाउस टैक्स माफ करने का फैसला किया है। एमसीडी में फिलहाल आप की सरकार है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद आप एमसीडी पर अपना पूरा ध्यान लगाती दिख रही है। आप के नेताओं ने आज प्रेस कांफ्रेंस करके हाउस टैक्स माफ करने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, मेयर महेश खींची, डिप्टी मेयर रविंद्र भारद्वाज और नेता सदन मुकेश गोयल ने दिल्लीवालों को राहत देते हुए सोमवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की है, जिसमें दिल्लीवालों के हित में एमसीडी सरकार द्वारा किए गए बड़े फैसलों की जानकारी दी गई है।

दिल्ली में किसका होगा हाउस टैक्स माफ

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्लीवालों को राहत देने के उद्देश्य से "आप" की एमसीडी सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि जो दिल्लीवाले वित्तीय वर्ष 2024-25 का हाउस टैक्स समय पर जमा करेंगे, उनका पिछला बकाया पूरा माफ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में 100 से 500 गज के मकानों का हाउस टैक्स आधा किया जाएगा। 100 गज से छोटे मकानों का हाउस टैक्स भी माफ किया जाएगा। जिन घरों में दुकानें चल रही हैं, उनका भी हाउस टैक्स माफ किया जाएगा।

1300 हाउसिंग अपार्टमेंट्स का भी हाउस टैक्स 25 प्रतिशत माफ

इसके अतिरिक्त, दिल्ली के 1300 हाउसिंग अपार्टमेंट्स का भी हाउस टैक्स 25 प्रतिशत तक माफ किया जाएगा। दुर्गेश पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी की एमसीडी सरकार हमेशा जनता के लिए काम करती आई है। उन्होंने बताया कि पहले एमसीडी के कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह नहीं मिलती थी, लेकिन अब कर्मचारियों को हर महीने की पहली तारीख को सैलरी मिलने लगी है। इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 100 से 500 गज के मकानों का हाउस टैक्स आधा किया जाएगा, जबकि 100 गज से छोटे मकानों का हाउस टैक्स पूरी तरह माफ किया जाएगा।

आप नेताओं ने क्या कहा

इस दौरान मेयर महेश खींची ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी सरकार में किए गए वादों को पूरा कर रही है। पिछले दो सालों में 8,000 से अधिक एमसीडी कर्मचारियों को स्थायी किया गया है और अब 12,000 और कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्लीवालों को राहत देने के लिए विभिन्न श्रेणियों में हाउस टैक्स को हाफ और माफ किया जा रहा है। नेता सदन मुकेश गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में भ्रष्टाचार को समाप्त करने का वादा किया था और आज हाउस टैक्स को लेकर जो फैसले लिए गए हैं, उनसे भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट लगेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस फैसले से दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और एमसीडी में पारदर्शिता बढ़ेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article