MCD में टूट गई केजरीवाल की पार्टी, AAP के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा; थर्ड फ्रंट की तैयारी

दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी टूट गई है। 15 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन पार्षदों ने ऐलान किया है कि वो तीसरा फ्रंट बनाएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी एमसीडी में भी टूटने लगी है। कहा जा रहा था कि पार्षदों को बचाने के लिए आप ने मेयर का चुनाव नहीं लड़ा था, क्योंकि कई पार्षद, बीजेपी के साथ जा सकते थे। अब मेयर चुनाव के कुछ दिनों बाद एमसीडी में आप टूट गई है। आप के 15 पार्षदों से पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और तीसरा फ्रंट बनाने की बात कही है।

End of Feed