Ghazipur Landfill Site Fire: दिल्ली में गाजीपुर लैंडफिल साइट पर कल देर शाम में लगी थी आग, अभी तक नहीं बुझाई जा सकी

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 22, 2024, 09:34 AM IST

Ghazipur Landfill Site Fire: गाजीपुर लैंडफिल साइट पर रविवार देर शाम भीषण आग लग गई। इस आग पर काबू पाने का प्रयास अभी भी जारी है। घटनास्थल पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौजूद है।

Ghazipur Landfill Site Fire: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट (कचरा एकत्र करने की जगह) पर रविवार शाम भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही दमकल विभाग की 10-12 गाड़ियां मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घेराबंदी के साथ सड़क की सफाई कर दी गई है ताकि दमकल की गाड़ियां आसानी से आ सकें। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। साथ ही सुबह तक आग पर काबू पा लिया जाएगा।

Ghazipur Landfill Site Fire

गाजीपुर लैंडफिल में लगी भीषण आग

शुष्क मौसम और गैस बना आग लगने की वजह

End of Feed