दिल्ली

Delhi NCR Weather Today: मौसम ने ली करवट, गर्मी से राहत देने के लिए बारिश देगी दस्तक, जानें दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: पिछले कई दिनों से दिल्ली का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना है। उसके साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Photo : iStock

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिल्ली के मौसम में फरवरी के महीने से ही लगातार बदलाव हो रहे हैं। कभी बारिश को कभी धूप, कभी हवाएं तो कभी गर्मी का सिलसिला अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने हाल में बदलते हुए मौसम का कारण जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) को बताया है। विभाग के अनुसार, 23 अप्रैल को ऊपरी इलाकों में मध्यम बारिश और बर्फबारी होने के आसार है, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों पर भी देखने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार ये पश्चिमी विक्षोभ 26 अप्रैल तक पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचेगा। इसके द्वारा साइक्लोनिक सर्कुलेशन को गति मिलेगी, जिसके बाद दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

बता दें कि मौसम विभाग ने 22 अप्रैल को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान लगाया था। विभाग के इस अनुमान के अनुसार, दिल्ली में पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा आने वाले दिनों में लू चलने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद आइए आपको बताएं कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का हाल...

बारिश के साथ होगी हफ्ते की शुरुआत

मौसम विभाग ने पिछले दिनों दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। बारिश के साथ 25 से 35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। बता दें कि बारिश और हवाओं से दिल्ली का मौसम खुशनुमा हो जाएगा। इससे तापमान में कुछ कमी आने का भी अनुमान है। हालांकि गर्मी पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

नोएडा-गाजियाबाद में बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के आसपास के इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना है। विभाग ने अधिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि इन क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

जम्मू कश्मीर में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का दिल्ली के मौसम पर भी असर देखने को मिलेगा। 23-24 अप्रैल को दिल्ली का मौसम साफ रहने की उम्मीद है। उसके बाद 25 से 27 अप्रैल के बीच शहर में बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!