​Delhi Fire: केशवपुरम की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Delhi Fire: दिल्ली के केशवपुरम इलाके में स्थित जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग लगने की वजह के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 14 गाड़ियां पहुंची है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Delhi Fire: दिल्ली के केशवपुरम इलाके में लॉरेंस रोड पर एचडीएफसी बैंक के पास स्थित एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया है। यहां लगी आग इतनी भीषण है कि आग की लपटों को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। पूरे आसमान में काला धुआं छाया हुआ है। जूता फैक्ट्री में लगी इस आग से पूर इलाके में हड़कंप मच गया है। आग लगने की वजह के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। दमकल टीम के साथ पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है।

Delhi Factory Fire

केशवपुरम की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

यहां जूता फैक्ट्री में लगी आग ने इतना विकराल रूप ले लिया है कि इस पर काबू करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ हुआ है। स्थिति को देखते हुए दमकल विभाग की टीम द्वारा आसपास स्थित फैक्ट्रियों को एहतियातन तौर पर खाली करवा लिया गया है। फिलहाल किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई खबर सामने नहीं आई है। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना को लेकर कॉल सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर मिली थी। अभी तक आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं लग पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या मशीनों में खराबी आने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

End of Feed