दिल्ली

Delhi News: दिल्ली सरकार का 'नया प्लान', मंत्रियों को सौंपे गए विधायक, विकास कार्यों में आएगी तेजी

Delhi News: दिल्ली सरकार के इस नए मॉडल से उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली में विकास कार्यों की गति बढ़ेगी और जनता को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा।

Image

दिल्ली की BJP सरकार का नया प्लान

Delhi News: दिल्ली सरकार का 'नया प्लान' सामने आया है जिसके तहत दिल्ली के मंत्रियों को विधायक सौंपे गए हैं जिससे विकास कार्यों में तेजी आने की बात कही जा रही है, अब हर मंत्री को सात-सात विधायकों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि उनके क्षेत्रों में चल रहे काम बेहतर तरीके से और समय पर पूरे हो सकें।

दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार ने विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए यह नया सिस्टम लागू किया है, इस प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के लिए मंत्रियों ने व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए हैं, जिनमें योजनाओं से जुड़ी जानकारियां, फील्ड रिपोर्ट और काम की प्रगति नियमित रूप से साझा की जा रही है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद भी 7 विधानसभा क्षेत्रों की कमान संभाली

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद भी सात विधानसभा क्षेत्रों की कमान संभाल ली है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह है कि जनता की समस्याओं का समाधान सीधे और जल्दी हो, और विकास कार्य किसी प्रशासनिक उलझन में न फंसे।

यह सुनिश्चित होगा कि हर योजना तय समय में पूरी हो

अब मंत्री न सिर्फ विधायकों के प्रस्तावों पर कार्य करेंगे, बल्कि उन्हें हर काम की प्रगति रिपोर्ट भी देंगे। इससे जवाबदेही तय होगी और यह सुनिश्चित होगा कि हर योजना तय समय में पूरी हो।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article