Delhi Fire News: दिल्ली के कैलाशपुरी एक्सटेंशन इलाके में देर रात आग लगने की घटना सामने आई है। यहां स्थित एक केमिकल गोदाम रात 11:10 बजे भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 23-24 गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का प्रायस किया गया। घटनास्थल पर मौजूद उप-मुख्य अग्निशमन अधिकारी ए.के. मलिक ने बताया कि रात करीब 11:10 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियों को भेजा गया।
केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग
फिलहाल घटनास्थल पर 23-24 गाड़ियां मौजूद हैं। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। अब कूलिंग का काम चल रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अभी तक आग लगने के कारण का कुछ पता नहीं लग पाया है। जांच के बाद ही सही वजह के बारे में मालूम हो पाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
