दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली में सुबह-शाम तापमान के कम होने के कारण ठंडक महसूस की जा रही है। कहीं-कहीं तो ठिठुरन का अहसास होने लगा है। अब लोगों के एसी-कूलर बंद होने लगे हैं। वहीं एनसीआर में भी सुबह-शाम मौसम में हल्की ठंडक का महसूस की जा रही है। दिवाली तक दिल्ली-एनसीआर में ठंड की शुरुआत हो जाएगी। बताया जा रहा है कि इस साल बारिश की तरह ठंड भी जमकर पड़ेगी। तापमान की बात करें तो राजधानी दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 19 और 35 डिग्री तक रह सकता है। वहीं एनसीआर क्षेत्रों की बात करें तो गाजियाबाद में 20 और 32 डिग्री तो गौतमबुद्ध नगर में 19 और 33 डिग्री तक रह सकता है। गुरुग्राम और फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18-19 तक रहेगा।
सर्दी-जुकाम के मामले बढ़े
बदलते इस मौसम में सर्दी-जुकाम के मामले भी बढ़ते जा रहे है। इस स्थिति में लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। न केवल जुकाम और बुखार की बल्कि इस दौरान मच्छरों से होने वाली बीमारियों के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में मलेरिया और डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
