Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में ई-रिक्शा की बैटरी में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से आधा दर्जन से ज्यादा रिक्शे जलकर राख हो गए। इलाके के लोगों की सूझबूझ और शहीद भगत सिंह सेवा दल की टीम की तत्परता से फायर सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन आग की चपेट में आने से एक दुकान में काम करने वाला युवक झुलस गया, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी और विवेक विहार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
