Delhi: दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित बिक्गाने बिरयानी रेस्टोरेंट में आग लगने की खबर सामने आई है। आग की इस घटना में 6 लोग घायल हो गए हैं। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली अग्निशमन सेवा एक अधिकारी ने बताया कि रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर मिली थी। सूचना मिलने के बाद 6 गाड़ियां मौके पर भेजी गई। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि रेस्तरां के रसोईघर में एलपीजी सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई और घायलों को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया है।
कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी आग
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए हादसे में घायल हुए लोगों के बारे में बताया। पुलिस ने घायलों की पहचान दीपक (उम्र 39 वर्ष) 70% जले, पीयूष (उम्र-31 वर्ष) 70% जले, महिन्द्रा (उम्र 25 वर्ष) 81% जले, एम.डी. अलार्म (उम्र 21 वर्ष) 30% जले, सैरूद्दीन (उम्र 28 वर्ष) 20% जले, जनक (उम्र 26 वर्ष) 04% जले हैं। इन सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
