दिल्ली में कोहरे ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार, कम विजिबिलिटी से लेटलतीफी बढ़ी; यात्री परेशान

दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड का असर ट्रेनों पर भी दिख रहा है। कोहरे की वजह से कई ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है और घंटों की देरी से चल रही है। कम विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली में 25 ट्रेनें देरी से चल रही है-

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और 25 ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, "सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच पालम में घने कोहरे के बीच न्यूनतम दृश्यता 150 मीटर रही तथा उत्तर-पश्चिमी हवाएं 11-13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं और दृश्यता धीरे-धीरे बढ़कर सुबह साढ़े आठ बजे तक 700 मीटर हो गई।"

Delhi News

प्रतीकात्मक फोटो

25 ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं

End of Feed