Transfer Orders: दिल्ली में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आधा दर्जन वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया। इन अधिकारियों को दिल्ली सरकार के छह मंत्रियों के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। अभी तक यह अधिकारी अलग-अलग विभागों में तैनात थे, लेकिन अब इनके पास अहम जिम्मेदारियां होंगी।
उपराज्यपाल वीके सक्सेना (फोटो साभार: @LtGovDelhi)
राजीव शुक्ला को दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा का सचिव बनाया गया है। वहीं, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के निदेशक को गृह मंत्री आशीष सूद का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) के निदेशक को मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा, तीन अन्य मंत्रियों के लिए भी सचिवों की नियुक्ति की गई है, लेकिन उनके नाम और पदस्थापना की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
