दिल्ली

Delhi: अकबर रोड के साइन बोर्ड पर किसने कालिख पोती? जय भवानी बोल लगाए महाराणा प्रताप के पोस्टर

Akbar Road Signboard Blackened: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ शरारती तत्वों ने अकबर रोड स्थित अकबर रोड साइन बोर्ड पर कालिख पोती। इस दौरान उन्होंने जय भवानी का नारा लगाया और अकबर रोड साइन बोर्ड पर महाराणा प्रताप का पोस्टर चस्पा कर दिया। बकौल एजेंसी, वीडियो में दिख रहे अमित राठौर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर हिंदू राष्ट्र नवनिर्माण सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष/संस्थापक होने का दावा भी किया है।

Image

अकबर रोड साइनबोर्ड पर शरारती तत्वों ने पोती कालिख

Photo : ANI

Akbar Road Signboard Blackened: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ शरारती तत्वों ने अकबर रोड स्थित अकबर रोड साइन बोर्ड पर कालिख पोती। इस दौरान उन्होंने जय भवानी का नारा लगाया और अकबर रोड साइन बोर्ड पर महाराणा प्रताप का पोस्टर चस्पा कर दिया। देर रात को कुछ शरारती तत्वों ने अकबर रोड साइनबोर्ड पर सफेद रंग से लिखे अकबर रोड पर काला रंग पोत दिया।

क्या है पूरा मामला?

समाचार एजेंसी एएनआई ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो जारी किया है। शरारती तत्वों की भी पहचान कर ली गई है। बकौल एजेंसी, अज्ञात लोगों ने देर रात 'अकबर रोड' के साइनबोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही दावा किया कि दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों ने जय भवानी का नारा लगाकर साइनबोर्ड पर महाराणा प्रताप के पोस्टर लगाए।

शरारती तत्वों की हुई पहचान

अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोतने वाले खुद को हिंदू राष्ट्र नवनिर्माण सेना का बताते हैं। वीडियो में दिख रहे अमित राठौर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर हिंदू राष्ट्र नवनिर्माण सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष/संस्थापक होने का दावा भी किया है। इस मामले में पुलिस से और अधिक जानकारी मिलने का इंतजार है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article