दिल्ली

'मैं तुम्हें मार दूंगा...', गौतम गंभीर को धमकी भरा ईमेल भेजने वाला शख्स गिरफ्तार

Gautam Gambhir Death Threat: दिल्ली पुलिस ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गौतम गंभीर को धमकी उसी दिन मिली थी जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर (फोटो साभार: @ICC)

Photo : Twitter

Gautam Gambhir Death Threat: दिल्ली पुलिस ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स की पहचान 21 वर्षीय जिग्नेश सिंह परमार के तौर पर हुई है, जो गुजरात का रहने वाला बताया जा रहा है।

Email से मिली थी धमकी

गौतम गंभीर को धमकी उसी दिन मिली थी जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। दरअसल, गौतम गंभीर को 22 अप्रैल को एक ईमेल आया था जिसमें 'आई किल यू' (मैं तुम्हें मार दूंगा) लिखा था।

'मानसिक रूप से बीमार है आरोपी'

समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया कि गौतम गंभीर को धमकी भरा ईमेल भेजने वाला 21 वर्षीय जिग्नेश सिंह परमार पकड़ा गया है, जो गुजरात का रहने वाला है। उसे सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की टीम ने पकड़ा है और उससे पूछताछ हो रही है। बकौल पुलिस, आरोपी एक इंजीनियरिंग छात्र है जिसके परिवार ने दावा किया कि वह मानसिक रूप से बीमार है। आगे की जांच जारी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया था कि भाजपा के पूर्व सांसद गंभीर को 'आईएसआईएस कश्मीर' नाम के प्रेषक से दो धमकी भरे मेल मिले है जिनमें 'आई किल यू' (मैं तुम्हें मार दूंगा) लिखा है। इस संबंध में राजिंदर नगर पुलिस थाने में स्क्रीनशॉट के साथ शिकायत दर्ज की गई थी जिसमें कहा गया था, ''प्रिय महोदय, नमस्कार। जैसा कि हमने बात की, कृपया भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर (पूर्व सांसद) की मेल आईडी पर प्राप्त ‘धमकी भरे मेल’ को नीचे देखें। कृपया तदनुसार प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करें और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।''

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article