Delhi: गंदा टॉयलेट देख दो भाइयों पर टूट पड़ा पड़ोसी परिवार, जमकर पिटाई के बाद किया चाकू से वार, एक की मौत

दिल्ली के गोविंदपुरी में टॉयलेट का फ्लश नहीं दबाने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हुआ। इस दौरान एक परिवार ने दो युवकों को जमकर पीटा और चाकू से भी वार किया। एक युवक के सीने में चाकू लगने से उसकी मौत हो गई और उसका भाई अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी परिवार के 5 सदस्यों को हिरासत में ले लिया है।

Delhi Crime News: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में टॉयलेट की सफाई को लेकर एक युवक की हत्या हो गई। आपसी झगड़े में पड़ोसी परिवार ने दो भाइयों की जमकर पिटाई की। साथ ही बीच बचाव करने आए दोस्त के साथ भी मारपीट हुई। इस दौरान किचन वाला चाकू लाकर एक युवक के सीने पर वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का भाई भी बुरी तरह घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं उनके दोस्त को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Delhi Murder

टॉयलेट की सफाई पर युवक की हत्या

दोनों परिवारों का था कॉमन टॉयलेट

मृतक की पहचान सुधीर के रूप में हुई है। उसके घायल भाई की पहचान प्रेम और दोस्त की सागर के रूप में हुई है। दोनों भाई गोविंदपुरी के गली नंबर 6 में बिल्डिंग नंबर 482 में फर्स्ट फ्लोर पर किराए पर रहता था। इसी फ्लोर पर अलग कमरे में आरोपी परिवार भी किराए पर रहते हैं। इन लोगों का टॉयलेट कॉमन है। यह पूरा झगड़ा टॉयलेट का फ्लश नहीं दबाने के कारण शुरू हो गया और मारपीट में बदल गया।

End of Feed