DDA Housing Schemes: अगर आप भी दिल्ली में खुद का घर खरीदने का खरीदने का सपना देख रहे हैं। लेकिन बढ़ती महंगाई आपके इस सपने के बीच रुकावट बनी है, तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लाए हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के इस खास ऑफर से सस्ते में अपना आशियाना खरीद सकते हैं। डीडीए सस्ता घर आवासीय योजना के तहत आप सिर्फ 10 हजार में अपने फ्लैट की बुकिंग कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत आप 11 लाख रुपये में फ्लैट्स खरीद सकते हैं।
मार्च 2025 तक कर सकेंगे बुकिंग
डीडीए सस्ता घर स्कीम के तहत लगभग 3400 घर विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कराए गए हैं। जिसकी बुकिंग 11 सितंबर को ही शुरू हो चुकी है। फ्लैट्स की बुकिंग मार्च 2025 तक जारी रहने वाली है। लेकिन लोग जानकारी के अभाव के चलते लोगों इस सुनहरे मौके का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। लेकिन अभी भी देर नहीं हुई है। आपके आप अभी भी इन फ्लैट्स की बुकिंग के लिए मार्च 2025 तक का समय है। इस स्कीम के तहत फ्लैट्स की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत रखी गई है। ये फ्लैट्स सस्ते होने के साथ ही दिल्ली की प्राइम लोकेशन पर भी हैं।
फ्लैट्स की लोकेशन और बुकिंग अमाउंट
इस हाउसिंग स्कीम के तहत करीब 34000 एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स की लोकेशन रामगढ़ कॉलोनी, रोहिणी सरसपुर, लोकनायक पुरम और नरेला में बुकिंग के लिए है। इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 11.54 लाख और बड़े फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 29 लाख रुपए तय की गई है। इन फ्लैट्स की संख्या 5400 है। जानकारी के अनुसार EWS फ्लैट्स का बुकिंग अमाउंड 50 हजार, LIG फ्लैट्स का 1 लाख, MIG फ्लैट्स का 4 लाख और HIG फ्लैट्स का 10 हजार रुपये तय किया गया है। सभी फ्लैट्स की रजिस्ट्रेशन फीस 2,500 रुपये रखी गई है।रजिस्ट्रेशन अमाउंट और बुकिंग अमाउंट दोनों ही नॉन-रिफ़ंडेबल हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
