Delhi Murder: कल्याणपुरी में युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, घटनास्थल पर मिले पत्थर और गिरी हुई बाइक

Delhi Crime News: दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी ब्लॉक-10 में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक को चाकू से मारकर आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया। अभी हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

Delhi Crime News: दिल्ली में एक युवक की चाकू से मारकर हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना कल्याणपुरी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी ब्लॉक-10 में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को युवक मृत अवस्था में मिला। इसके अलावा घटनास्थल पर कुछ पत्थर और एक मोटरसाइकिल गिरी हुई पाई गई, जिससे यह संकेत मिलता है कि वहां कोई झगड़ा हुआ हो सकता है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Crime

फाइल फोटो

पुलिस की कई टीम आरोपी को पकड़ने में जुटी

यह घटना 4 फरवरी को रात 12:45 बजे की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि त्रिलोकपुरी में एक व्यक्ति को चाकू मारा गया है। मृतक की पहचान लव लोहान के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जिले की कई टीमें मौके पर भेज दीं, जिनमें कल्याणपुरी थाना, एएटीएस, स्पेशल स्टाफ, एंटी नारकोटिक्स टीम और क्राइम टीम शामिल थीं। इसके अलावा, एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

End of Feed