दिल्ली

Delhi-NCR Aaj Ka Mausam, 4 February 2025: दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, कई इलाकों में सुबह हुई हल्की बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 4 February 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हुई। जिससे मौसम ठंडा बना हुआ है। कल से दिल्ली का मौसम फिर से साफ हो जाएगा।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega:दिल्ली के मौसम में फिलहाल उतार चढाव देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से राजधानी में मौसम शुष्क बना हुआ है। साथ ही दिन में धूप निकलने से गर्माहट भी महसूस हो रही है। केवल सुबह-शाम ही ठंड अपना जोर दिखा पा रही है। हालांकि आज मौसम ने करवट ली है। दिल्ली में आज सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है। सोमवार को भी दिल्ली में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।

आज दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय स्मॉग और धुंध रहने के आसार हैं। दिल्ली में आज बदालों की गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 5 फरवरी को मौसम साफ हो जाएगा। इस दिन सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा और स्मॉग छाया रह सकता है।

5 फरवरी से मौसम फिर हो जाएगा साफ

दिल्ली में 5 से 9 फरवरी तक अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच में ही दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। इस दौरान सुबह और देर रात के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पालम में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान

दिल्ली में सोमवार को सुबह मौसम ठंडा था और कई इलाकों में कोहरा भी छाया रहा। दिन में तेज धूप निकलने के कारण हल्की गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 100 से 33 फीसदी रहा। सोमवार को सबसे ठंडा इलाका पालम रहा। यहां का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article