Delhi: मामूली से झगड़े के चलते भाई पर घोपा चाकू, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं 28 से अधिक मामले

Delhi Crime: दिल्ली के खजूरी खास इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां पर मामूली से झगड़े के चलते एक मजदूर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हत्या के आरोपी अनिकेत के खिलाफ खजूरी खास और शास्त्री पार्क पुलिस थाने में चोरी, डकैती और शस्त्र अधिनियम के 28 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मृतक की पहचान सनी के रूप में हुई।
  • गुरुवार करीब 10 बजे वारदात को दिया गया अंजाम।
  • मामले की जांच में जुटी पुलिस।

Delhi Crime: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 27 वर्षीय एक मजदूर की उसके चचेरे भाई समेत तीन लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सनी के रूप में हुई है।

knief

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में मजदूर की हत्या

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक अस्पताल से व्यक्ति की हत्या किए जाने की घटना की सूचना मिली थी। मामले की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सनी के चचेरे भाई अनिकेत ने अपने दोस्तों श्याम और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर गुरुवार रात करीब 10 बजे उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि अनिकेत ने झगड़ा होने के बाद सनी की हत्या की।

End of Feed