दिल्ली

Delhi: मायापुरी थाने में हिरासत से भाग रहा था आरोपी, दीवार फांदते समय गिरने से मौत

दिल्ली के मायापुरी थाने में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में एक युवक दीवार फांदते समय गिर गया और सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। युवक पर अपने माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों पर चाकू से हमला करने का आरोप था। पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी।

Image

पुलिस हिरासत से भागते समय युवक की मौत

Delhi Crime: दिल्ली में पुलिस हिरासत से भागते समय एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना 26 नवंबर को पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी थाने में हुई। जहां हिरासत से भागने की कोशिश में दीवार फांदते समय युवक नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर में चोट आई और उसकी मौत हो गई।अधिकारियों ने बताया कि अंशुमन तनेजा को उसके माता-पिता और अन्य रिश्तेदार पर चाकू से हमला करने के मामले में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था।

पूछताछ के लिए लाया गया था थाने

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पीड़ितों ने बताया कि उनके बेटे अंशुमन ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और अंशुमन को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भागने की कोशिश में अंशुमन ने कर्मचारियों को धक्का दिया और दीवार फांदते समय गिर गया।’’ पुलिस ने बताया कि गिरने से अंशुमन के सिर में चोट लग गई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।अधिकारियों ने कहा कि 28 नवंबर को एलएनजेपी अस्पताल में इलाज के दौरान अंशुमन ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और परिवार के सदस्यों को कार्यवाही के बारे में अवगत कराया जा रहा है।

एसडीएम से कराई जाएगी चांज

पुलिस के अनुसार, मृतक के चाचा को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि उसके माता-पिता का सैन्य अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि उसके पिता नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। अंशुमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी बहन की शादी हो चुकी है और वह दिल्ली में ही रहती है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 24 नवंबर की आधी रात को अंशुमन ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को कॉल कर अपने घर में डकैती की सूचना दी थी जो बाद में फर्जी पाई गई। उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि उस समय उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। पुलिस ने बताया कि उप-मंडल अधिकारी (एसडीएम) से जांच कराई जाएगी और थाने में उसकी मौत के मामले में भी जांच जारी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!