दिल्ली के शाहदरा में बिजली के खंभे पर चढ़ा शख्स, हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद रेस्क्यू

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा के यमुना खादर इलाके में एक शख्स बिजली के खंभे पर चढ़ गया। बिजली के खंभे पर चढ़ने के बाद शख्स ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। काफी मशक्कत के बाद शख्स को बिजली के खंभे से नीचे उतारा गया।

Delhi News: दिल्ली में शाहदरा के यमुना खादर इलाके में मानसिक रूप से विक्षिप्त 40 वर्षीय एक व्यक्ति बुधवार को हाई-वोल्टेज वाले बिजली के एक खंभे पर चढ़ गया। पुलिस ने बताया कि दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) ने मधुसूदन विश्वास को सुरक्षित नीचे उतारा।

electric pole

फाइल फोटो।

हाई वोल्टेज खंभे पर चढ़ा शख्स

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें सुबह साढ़े 10 बजे एक व्यक्ति के हाई-वोल्टेज वाले बिजली के एक खंभे पर चढ़ने के संबंध में सूचना मिली। हमने तुरंत घटनास्थल पर एक बचाव दल भेजा। हमारे दल ने उसे बचा लिया और सुरक्षित नीचे उतारा। हमने उसे पुलिस को सौंप दिया।’’

End of Feed