Saras Aajeevika Mela 2025: नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में चल रहा सरस आजीविका मेला 2025 लगातार बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित कर रहा है। मेला न सिर्फ खरीदारी का मौका दे रहा है बल्कि ग्रामीण उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच भी प्रदान कर रहा है। इस मेले में आज यानी शनिवार को एक खास सांस्कृतिक कार्यक्रम होने जा रहा है।
आज शाम होगा लाइव कंसर्ट
ममे खान देंगे प्रस्तुति
शनिवार, 13 सितम्बर की शाम को मेले में मशहूर राजस्थानी लोक गायक ममे ख़ान लाइव प्रस्तुति देंगे। उनकी जानी-मानी सुरीली आवाज और लोकगीतों से मेला और भी रंगीन हो जाएगा। सबसे खास बात यह है कि प्रवेश बिल्कुल मुफ्त रखा गया है।
नॉलेज पैवेलियन में विशेष सत्र
शुक्रवार को “लखपति दीदी उत्पादों के एक्सपोर्ट मार्केटिंग” विषय पर विशेष सत्र हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने बताया कि कैसे स्वयं सहायता समूह (SHGs) की महिलाएं अपने उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाकर आय बढ़ा सकती हैं और ‘लखपति दीदी’ बन सकती हैं।
क्या-क्या है मेले में
मेले में देशभर से आईं ग्रामीण महिलाएं और उद्यमी हस्तशिल्प, हथकरघा, गहने, सजावटी सामान और ऑर्गेनिक खाद्य उत्पाद प्रदर्शित कर रही हैं। इसके अलावा रोज़ाना वर्कशॉप, लाइव डेमो और इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों से अपील की है कि वे इस खास सांस्कृतिक शाम में शामिल हों, ग्रामीण उद्यमियों का हौसला बढ़ाएं और ममे खान की प्रस्तुति का आनंद उठाएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
