Delhi में सिरफिरे आशिक ने किया प्रेमिका पर अटैक, खुद को भी मारा चाकू, दोनों घायल

Delhi Crime: दिल्ली में एक सिरफिरे आशिक ने पहले अपनी प्रेमिका प चाकू से वार किया और फिर खुद को भी चाकू मार लिया। इस घटना को देख मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी ही प्रेमिका के गले पर चाकू से वार किया। उसके बाद युवक ने खुद को भी चाकू मार लिया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात करीब 11 बजे हुई। पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि युवक ने प्रेमिका पर जानलेवा हमला क्यों किया और अपने जान लेने की कोशिश किस वजह से की। पुलिस ने बताया कि दोनों का इलाज चल रहा है, फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई।

Crime News

दिल्ली में सिरफिरे आशिक ने किया प्रेमिका किया अटैक

सब्जी काटने वाले चाकू से किया वार

प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता और युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते आरोपी ने उस पर सब्जी काटने वाले चाकू से वार किया और उसके बाद खुद को भी चाकू मार लिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सिरफिरा युवक चीखते-चिल्लाते हुए अपनी प्रेमिका के पास पहुंचा और जब तक कोई कुछ सोच पाता युवक ने लड़की के गले पर चाकू से वार कर दिया। उसके बाद युवक ने अपने सीने समेत कई जगहों पर चाकू घोंपकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस घटना को देख लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कुछ लोग तुरंत लड़की के पास पहुंचे और गले पर कपड़ा बांधकर खून रोकने की कोशिश की। खुन से लथपथ युवक, युवती और फुटपाथ का मंजर खौफनाक था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

End of Feed