आपके वोट की ताकत : उंगली में लगी स्याही दिखाकर दिल्ली के इन रेस्तरां में लें 20 परसेंट छूट का मजा

Lok Sabha Election 2024 : महिपालपुर क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दिल्ली नगर निगम के साथ होटल और लाजिंग हाउस एसोसिएशन ने बड़ा प्लान बनाया है। एक खास प्लान के तहत वोटर्स को इन जगहों पर 20 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की गई है। जानें कैसे इसका लाभ उठा सकते हैं?

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होंगे। 19 अप्रैल से देशभर में पहले चरण के साथ वोटिंग शुरू हो जाएगी। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार कर अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रही है। वहीं, कई संस्थाएं लोगों को उनके वोट का मूल्य समझाकर वोटिंग करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उधर, दिल्ली में गेस्ट हाउस एसोसिएशन महिपालपुर क्षेत्र का मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्लान बनाया है। लोगों को मतदान के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली नगर निगम के साथ होटल और लाजिंग हाउस एसोसिएशन ने 20 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। निगम के करोल बाग और नजफगढ़ जोन के तहत आने वाले होटल और रेस्तरां में यह सुविधा होगी। इसके तहत मतदान करने के बाद 24 घंटे के अंदर ही उंगली पर स्याही दिखाकर बिल पर 20 प्रतिशत की छूट प्राप्त की जा सकेगी।

Mahipalpur Lok Sabha Electon, hotels Booking discount, Mahipalpur hotels discount Scheme

दिल्ली में मतदाताओं को होटल में छूट

लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग

करोल बाग उपायुक्त अभिषेक मिश्रा का कहना है कि हर एक मत बेहद मूल्यवान है। हमें नागरिकों को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना आवश्यक है। इस कार्य के लिए दिल्ली नगर निगम का जन स्वास्थ्य विभाग करोल बाग क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों से संपर्क कर रहा है। दूसरी ओर होटल और रेस्तरां में 20 प्रतिशत की विशेष छूट के साथ अधिक से अधिक लोगों को वोट डालने और देश के भविष्य को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

End of Feed