दिल्ली

List of Dry Days: मई के महीने में दिल्ली में कितने दिन बंद रहेंगी दुकानें

मई का महीना आने वाला है। प्रचंड गर्मी के इस महीने में किस-किस दिन दुकानें बंद रहेंगी यानी ड्राई डे रहेगा, यह जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। दिल्ली सरकार ने मई महीने के लिए ड्राई डे की लिस्ट जारी की है। यहां देखें मई में कब-कब ड्राई डे रहेगा।

Image

मई में कब-कब रहेगा ड्राई डे

Photo : Times Now Digital

मई का महीना शुरू होने वाला है। इससे पहले कि अप्रैल का महीना खत्म हो आपको यह जान लेना चाहिए कि मई में कब-कब ड्राई डे रहेगा। देश की राजधानी दिल्ली में शराब की दुकानें कब बंद रहेंगी। जिस तरह से मार्च और अप्रैल में कई ड्राई डे थे, उस तरह मई में ड्राई डे नहीं हैं। चलिए जानते हैं दिल्ली में मई में कितने दिन ड्राई रहेगा।

दिल्ली सरकार ने दिल्ली में ड्राई लिए बकायदा नोटिफिकेशन जारी किया था। नोटिफिकेशन के अनुसार अप्रैल में 3 दिन ड्राई डे थे। जिसमें राम नवमी, महावीर जयंती और गुड फ्राइडे शामिल थे। इसी तरह मई के लिए भी ड्राई की लिस्ट जारी की गई है।

मई में ड्राई डे

दिल्ली सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार मई महीने में सिर्फ एक दिन ड्राई डे रहेगा। 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा दिल्ली सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार 6 जून को ईद-उल-जुहा के अवसर पर भी ड्राईडे रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article