दिल्ली

दिल्ली, यूपी और राजस्थान में बारिश का अलर्ट, अगले 2 घंटों में इन शहरों में बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग ने अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान और हरियाणा के कई शहरों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन शहरों में बारिश होगी।

Image

बारिश का अलर्ट

Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई शहरों में अगले 2 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हल्की आंधी और बिजली गिरने के भी आसार हैं। अगले दो घंटों में दिल्ली के सीमापुरी में बारिश हो सकती है। वहीं एनसीआर के गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और मानेसर भी बादल बरस सकते हैं।

हरियाणा और राजस्थान में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो घंटों के दौरान हरियाणा के यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान राजस्थान के सिधमुख, भिवाड़ी, लक्ष्मणगढ़ और राजगढ़ शहर में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही यहां बिजली भी गिर सकती है।

यूपी के इन शहरों में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश के रामपुर, पिलखुआ, हापुड, गुलौती, संभल, बिलारी, मिलक, सिकंदराबाद, चंदौसी, बुलंदशहर, बहजोई, देबई, नरौरा, सहसवान, अतरौली, अलीगढ़, इगलास, सिकंदराराऊ, राया, हाथरस और जलेसर में भी अगले 2 घंटों में बारिश के आसार जताए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!