Delhi News: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां दिल्ली पुलिस को एक यूपीएससी प्रतियोगी ने शिकायत दी कि उसके व्हाट्सएप पर कुछ अनचाही गतिविधियां हो रही है और उसका व्हाट्सएप कहीं और भी लॉगिन हो रखा है। ऐसी अनचाही हरकतों को देखकर शिकायतकर्ता ने अपने व्हाट्सएप को लॉगआउट किया और और वह जिस किराए के फ्लैट पर रह रही थी वहां पर उसने सर्चिंग शुरू की तो उसको अपने बाथरूम में एक स्पाई कैमरा बल्ब होल्डर में लगा हुआ नजर आया।

बल्ब होल्डर में लगाया स्पाई कैमरा
बाथरूम और बैडरूम में लगाया कैमरा
शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू की तो पता लगा शिकायतकर्ता 3 महीने पहले उत्तर प्रदेश में अपने होमटाउन गई थी और उसने अपने फ्लैट की चाबी अपने मकान मालिक के बेटे करण को दी थी। जब पुलिस ने करण से पूछताछ की तो उसने बताया कि जिस दौरान शिकायतकर्ता अपने घर गई हुई थी उसे वक्त उसने इलेक्ट्रिक मार्केट से तीन सीसीटीवी स्पाई कैमरे खरीदे और एक स्पाई कैमरा उसने शिकायतकर्ता के बाथरूम मे और एक बैडरूम इंस्टॉल कर दिया।

स्पाई कैमरे का स्लॉट
एक स्पाई कैमरा और दो लैपटॉप बरामद
पुलिस ने करण के पास से एक स्पाई कैमरे और दो लैपटॉप भी बरामद किए है इन लैपटॉप्स में वह स्पाई कैमरे की वीडियो को रिकॉर्ड करता था। करण के बारे में बताया गया है कि वह दिव्यांग है और पिछले 7 साल से कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स की तैयारी कर रहा था फिलहाल दिल्ली पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया है। पूर्व दिल्ली की डीपी अपूर्वा गुप्ता ने दिल्ली के अंदर अकेले फ्लैट रह रही लड़कियों को जागरूक रहने के लिए अपील की है उनका कहना है कि कभी भी अपनी प्राइवेट चीजों का अधिकार किसी अनजान शख्स को देने से बचें जो उनके सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
