Lalu Yadav Health: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मंगलवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका चेकअप कर रही है। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की निगरानी में रखे गए हैं।
फाइल फोटो।
बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह उनका रेगुलर चेकअप है, जिसके लिए एम्स में भर्ती हुए हैं। उनके साथ परिवार के लोग भी मौजूद हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
