आजादी के नायकों के बलिदान पर आधारित है केशव भारद्वाज की पुस्तक 'रेडलाइट', लंबे अरसे बाद भोजपुरी में लिखी गई ऐसी गद्य

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 20, 2024, 06:26 PM IST

केशव भारद्वाज की पुस्तक 'रेडलाइट' आजादी के नायकों की यह कहानी आस्था, त्याग और समर्पण पर आधारित है। यह किताब ब्रिटिश औपनिवेशिक देशों में माननीय त्रासदी की एक ऐतिहासिक दस्तावेज है।

Keshav Bhardwaj Book Redlight: केशव भारद्वाज की कहानी 'रेडलाइट' ब्रिटिश औपनिवेशिक देशों में माननीय त्रासदी की एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। नायक, कंपाला के प्रसिद्ध जामग्रस्त रेडलाइट पर अवस्थित 'मुलागो अस्पताल' को स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आस्था, त्याग और समर्पण की स्थली के रूप में देखता है। छोटी परंतु बेहद मार्मिक इस कहानी में केशव ने मानवीय जीजिविषा के सारे रंग बिखेरे हैं।

book.

केशव भारद्वाज की पुस्तक 'रेडलाइट'

पुलिसिया प्रशिक्षण प्राप्त नायक भारत से कोसों दूर अफ्रीकी समाज की विसंगतियों पर नजर फेरते गाहे-बगाहे उसे भारतीय समाज के मूल्यों व संस्कारों से जोड़ते भी रहते हैं। अपने निवास के निकट प्राचीन गणेश मंदिर समेत प्रवासी भारतीयों के संगत पाकर उद्वेलित भी हो जाते हैं। आधुनिकता संग पारम्परिकता के सुंदर मेल को चकाचौंध करने वाले नाईट क्लबों और विश्व में उन्मूलित मलेरिया से मरते लोगों को भी देखते हैं।

End of Feed