Delhi: दिल्‍ली में लॉस्ट माइल कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, आ रही हैं 1500 ई-स्कूटर, जानें योजना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 01:37 PM IST

Delhi: दिल्‍ली में लोगों को लॉस्ट माइल कनेक्टिविटी देने के लिए दिल्‍ली सरकार 1,500 ई-स्कूटर लाएगी। यह फैसला मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक बैठक में लिया। इसे अभी पायलट प्रोजेक्‍ट के तौर पर द्वारका के 250 स्‍थानों से शुरू किया जाएगा। यह प्रोजेक्‍ट अगले चार माह में शुरू हो जाएगा। इससे बस और मेट्रो स्‍टेशन तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • द्वारका से शुरू किया जाएगा ई-स्‍कूटर का पायलट प्रोजेक्‍ट
  • लोगों को द्वारका के 250 स्‍थानों पर मिलेगा ई-स्‍कूटर
  • टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के अगले चार माह में मिलेगा 500 स्‍कूटर

Delhi: राजधानी दिल्‍ली के लोगों को लॉस्ट माइल कनेक्टिविटी देने के लिए दिल्‍ली सरकार बड़ी पहल करने जा रही है। इसके लिए आप सरकार दिल्‍ली में 1,500 ई-स्कूटर लाएगी। यह फैसला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। सीएम केजरीवाल ने कहा कि ई-स्कूटर चलाने का यह पायलट प्रोजेक्ट द्वारका से शुरू किया जाएगा। ये सभी 1,500 ई-स्कूटर द्वारका के 250 जगहों से चलाए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, दिल्‍ली के लोग इन ई-स्कूटर को इन निर्धारित लोकेशन से लेने के बाद खुद चला सकेंगे। इसके लिए उन्‍हें कुछ शुल्‍क देना पड़ेगा। इससे बस और मेट्रो स्‍टेशन तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

delhi e-scooter

ई-स्‍कूटर चार्जिंग स्‍टेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सीएम केजरीवाल ने कहा कि ये सभी ई-स्कूटर 12 महीने के अंदर आ जाएंगे। इन्‍हें मेट्रो स्टेशन, बस स्टॉप, अस्पताल, मार्केट समेत लगभग सभी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर उपलब्ध कराया जाएगा। इन ई-स्कूटर में स्वैपेबल बैट्री लगी रहेगी। ये एकबार फुल चार्ज होने के बाद अधिकतम 60 किमी. प्रति घंटे की स्‍पीड से 60 किलोमीटर तक जा सकेंगी। आम लोग इन ई-स्‍कूटर को एक स्‍टेशन से उठाने के बाद 250 जगहों में से किसी भी जगह छोड़ सकेंगे। इस सुविधा के शुरू होने के बाद लोगों का सफर आसान बन जाएगा।

End of Feed