Delhi: दिल्‍ली में 300 से ज्‍यादा लग्जरी कारें चुराने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, पांच चोर गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 11:42 AM IST

Delhi: दिल्‍ली की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता पाई है। यह गिरोह बीते 2020 से दिल्‍ली-एनसीआर में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है और अब तक 300 से ज्‍यादा वाहन चोरी की चुका है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 17 लग्जरी कारें और एक स्कूटी बरामद की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपियों के कब्‍जे से 17 लग्जरी कारें और एक स्कूटी बरामद
  • आरोपी 2020 से दिल्‍ली-एनसीआर में कर रहे वाहन चोरी
  • आरोपी चेसिस और इंजन नंबर बदलकर वाहन को बेंच देते

Delhi: पूर्वी दिल्‍ली जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने राजधानी में सक्रिय एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस गिरोह ने अब तक तीन सौ से ज्‍यादा लग्जरी कारों की चोरी कर चुका है। पुलिस ने इस गैंग के दो शातिर चोर के अलावा तीन वाहन खरीदारों को भी गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 17 लग्जरी कारें और एक स्कूटी बरामद की है। इस गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए दिल्‍ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, यह गिरोह लंबे समय से दिल्‍ली-एनसीआर में वारदात को अंजाम दे रहा था। इन आरोपियों की पहचान मेरठ निवासी मोहम्मद रेहान, शोएब मलिक, रहीस मुल्ला, अशरफ सुल्तान और मयूर विहार के कोटला गांव निवासी चांद मियां के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शोएब मलिक दिल्‍ली में दो अन्‍य वारदातों में भी वांक्षित था और पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।

Luxury cars recovered from the accused

आरोपियों से बरामद लग्‍जरी कारें

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते साल 9 दिसंबर को मयूर विहार पुलिस टीम को मेघालय नंबर की एक कार खड़ी दिखी। जिसकी जांच करने पर पता चला कि यह कार शकरपुर से चोरी की गई थी। इस कार को कोटला गांव निवासी चांद मियां ने खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने चांद मियां को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पता लगाने में जुट गई। करीब दो माह चली जांच के बाद पुलिस ने सबसे पहले अशरफ सुल्तान को नोएडा सेक्टर-62 से पकड़ और इसकी निशानदेही पर पांच चोरी की कार और एक स्कूटी बरामद की।

End of Feed