भारत मंडपम में खुला डिजिटल इंडिया का भविष्य, MEITY का इनोवेशन हब बना IITF 2025 में आर्कषण का केंद्र

IITF 2025 में MEITY का मंडप भारत की डिजिटल ताकत और जिम्मेदार AI विजन का शानदार प्रदर्शन बन गया, जहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। डिजिटल इंडिया से लेकर इंडिया AI तक, यह मंडप दिखाता है कि भारत कैसे दुनिया के लिए टेक्नोलॉजी का नया मॉडल तैयार कर रहा है।

IITF 2025: भारत मंडपम में चल रहे 44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF 2025) में इस बार लोगों की नजरें सबसे ज्यादा जिस जगह पर टिक रही हैं, वह है इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) का इनोवेटिव मंडप। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने इसका उद्घाटन किया और इसके साथ ही भारत की नई डिजिटल कहानी दुनिया के सामने खुल गई। इस मंडप में डिजिटल इंडिया, इंडिया AI और MyGov. तीनों को एक ही छत के नीचे दिखाया गया है। यानी एक ही जगह पर देखा जा सकता है कि भारत कैसे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है, कैसे AI को जनता के हित में उतारा जा रहा है और नागरिक कैसे शासन में सीधे भागीदारी निभा रहे हैं।

India’s Digital Future Unveiled at MEITY Pavilion in IITF 2025

IITF 2025 में MEITY पैवेलियन में भारत के डिजिटल भविष्य का अनावरण

इस सेक्शन पर उमड़ी भीड़

यह मॉडल दुनिया के लिए भी मिसाल है कि तकनीक सिर्फ बड़े शहरों या बड़ी कंपनियों तक सीमित न रहे, बल्कि हर आम आदमी तक पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ जिस सेक्शन में उमड़ रही है, वह है इंडिया AI जोन। यह जोन 2026 में होने वाले इंडिया AI Impact Summit का एक आकर्षक प्रीव्यू है। इसमें दिखाया गया है कि भारत AI को कैसे जिम्मेदारी से विकसित कर रहा है। सुरक्षित, भरोसेमंद और सभी को साथ लेकर चलने वाला AI फ्रेमवर्क। इंडिया AI मिशन के सात स्तंभ- AI कोष, एप्लिकेशन, भविष्य कौशल, स्टार्टअप सपोर्ट, कंप्यूट, फाउंडेशन मॉडल और सुरक्षित AI को इंटरैक्टिव तरीके से दिखाया गया है।

End of Feed