स्वतंत्रता दिवस: दिल्ली में सुरक्षा के भारी उपाय, 10 हजार से अधिक पुलिस कर्मी, ड्रोन रोधी प्रणाली तैनात

दिल्ली पुलिस आयुक्त एस बीके सिंह ने विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) और उपायुक्तों को अपने-अपने अधिकारक्षेत्र में कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है। अधिकारी ने कहा, ‘लाल किले के पास मौजूद ऊंची इमारतों की सुरक्षा के लिए स्नाइपर और छतों पर निगरानी करने वाली टीम तैनात की जाएंगी। वहीं, जिन इलाकों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है, वहां लोगों की आवाजाही सख्ती से नियंत्रित की जाएगी।’

Independence Day Security in Delhi : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी और 3,000 यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। साथ में सुरक्षाकर्मियों को विस्फोटक या संदिग्ध वस्तुओं का पता लगाने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी से भी लैस किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

delhi police

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई। तस्वीर-PTI

लाल किले पर सुरक्षा के कई स्तर होंगे

स्वतंत्रता दिवस में दो दिन शेष रह गए हैं जब 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इसके मद्देनजर ऐतिहासिक इमारत पर सुरक्षा के कई स्तर बनाए जाएंगे। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्मियों की तैनाती के अलावा, सीसीटीवी कैमरों और चेहरे की पहचान करने वाली तकनीक के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी ताकि आयोजन स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा ‘ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम’ भी तैनात की गई है।

End of Feed