Ind Vs Pak: Indiaaa… Indiaaa… दिल्ली-NCR में यहां करें फूड, बीयर और भारत-पाकिस्तान महा-मुकाबले को एंजॉय

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियन्स ट्रॉफी का महा मुकाबला कल यानी रविवार 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। लेकिन आप दिल्ली-एनसीआर की कुछ खास जगहों पर जाकर इस मैच का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आपको क्रिकेट मैच के साथ ही शानदार फूड और ड्रिंक्स भी ऑफर होंगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला किसी जंग से कम नहीं होता। दोनों देशों के फैन्स दोनों टीमों के बीच के क्रिकेट मैच को खास बना देते हैं। अगर आप भी क्रिकेट प्रेमी हैं और बड़ी ही बेसब्री से चैंपियन्स ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं तो इतजार खत्म होने ही वाला है। कल यानी रविवार 23 फरवरी को दोपहर में यह मुकाबला शुरू होगा। आप भी अपने घर के छोटे से टीवी की बजाय बड़ी स्क्रीन पर अपने जैसे क्रिकेट फैन्स के बीच यह मुकाबला देखना चाहते हैं तो दिल्ली की ऐसी ही जगहों की लिस्ट हम आपको दे रहे हैं। तो फिर देर किस बात की, अपनी सीट बुक करें, फिर कोहली-कोहली और इंडिया-इंडिया करते हुए भारत-पाकिस्तान के इस महामुकाबले को एंजॉय करें।

IndiavsPakistan

दिल्ली-एनसीआर में यहां देखें भारत-पाकिस्तान मुकाबला

इन जगहों पर भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच को आप खूब एंजॉय करेंगे। यहां पर स्वादिष्ट भोजन के साथ ही बीयर भी सर्व होती है। अपने दोस्तों और परिवार के साथ यहां पहुंचें और जमकर इंडिया-इंडिया करते हुए टीम इंडिया को चीयर्स करें। ये है उन जगहों की लिस्ट -

End of Feed