Delhi News: सदर बाजार में दिवाली की खरीदारी पर मारामारी, भीड़ देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

दिल्ली के सदर बाजार से एक भयावह वीडियो सामने आया है। वीडियो में शॉपिंग के दौरान लोगों की अत्यधिक भीड़ दिख रही है। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस की व्यवस्था तक नहीं है, जिस पर लोगों ने सवाल उठाए हैं।

Delhi Sadar Bazar: देश भर में इन दिनों त्योहारी सीजन चल रहा है। दुर्गा संपन्न हुआ है और दिवाली की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में लोग शॉपिंग के लिए जमकर बाहर निकल रहे हैं, लेकिन शॉपिंग के दौरान कुछ हैरान करने वाली तस्वीरें भी सामने आई हैं। दिल्ली के प्रसिद्ध सदर बाजार में दिवाली की शॉपिंग के लिए लोगों की अत्याधिक भीड़ उमड़ पड़ी। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग शॉपिंग के दौरान एक दूसरे से धक्का मुक्की करते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों की संख्या इतनी अधिक है कि कुछ अनहोनी भी हो सकती थी।

sadar bazar delhi

लोगों की भीड़ (Screengrab)

शॉपिंग के लिए मारामारी

वीडियो में देखा जा सकता है कि खरीदारी के लिए लोग एक दूसरे पर चढ़ रहे हैं। भीड़ को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर स्थिति बिगड़ती है तो भगदड़ तक मच सकती है और फिर बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया है, जो 13 अक्टूबर का बताया जा रहा है।

End of Feed