दिल्ली

Delhi News: मामूली सी बात पर हुई बहस, इतने में मार दिया चाकू; युवक की मौत

New Delhi: दिल्ली के विकासपुरी में कथित तौर पर छह लोगों ने एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर मर्डर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार संजय अपने दोस्त मनीष के साथ इलाके में घूम रहा था, तभी वहां कुछ स्थानीय लोगों से उसकी बहस हो गई, जिसके बाद संजय को बुरी तरह पीटा गया और उसे चाकू मारा गया-

Image

दिल्ली में मामूली बात पर एक यूवकी हत्या

Photo : Times Now Digital

New Delhi: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में कथित तौर पर छह लोगों ने एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विकासपुरी के इंदिरा कैंप निवासी संजय के रूप में हुई है और वह पेशे से वाहन चालक था। विकास पुरी में हुई इस घटना के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में मंगलवार रात करीब 11 बजे जानकारी मिली थी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि विकास पुरी में हुई इस घटना के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में मंगलवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘संजय अपने दोस्त मनीष के साथ इलाके में घूम रहा था, तभी वहां कुछ स्थानीय लोगों से उसकी बहस हो गई, जिसके बाद संजय को बुरी तरह पीटा गया और उसे चाकू मार दिया गया। मनीष अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा।’’

डीसीपी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीर ने बताया कि घटना में कथित तौर पर शामिल छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और इनमें से कुछ लोग उसी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

(इनपुट-भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article