धनतेरस 2025 की खुशियों में डूबे दिल्लीवासी; ज्वैलरी से इलेक्ट्रॉनिक्स तक की बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड, लाखों-करोड़ों के व्यापार का अनुमान

धनतेरस के मौके पर दिल्ली के बाजारों में भारी भीड़ और खरीदारी का उत्साह देखने को मिला। इस दिन ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन और गिफ्ट आइटम्स की बिक्री में तेजी रही। व्यापारी संगठन सीटीआई के अनुसार, इस साल दिल्ली में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान है।

Delhi Dhanteras Shopping 2025: धनतेरस के अवसर पर दिल्ली में बाजारों में भारी भीड़ और जोरदार खरीदारी देखने को मिली। इस दिन ज्वैलरी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, गिफ्ट आइटम्स, वाहन और होम फर्निशिंग जैसी चीजों की बिक्री में तेजी रही। व्यापारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन बृजेश गोयल के अनुसार, इस साल दिल्ली में धनतेरस के दिन लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना है। धनतेरस का दिन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

Heavy Shopping Rush in Delhi Markets on Dhanteras (Symbolic Photo: Canva)

धनतेरस पर दिल्ली के बाजारों में लोगों की भारी भीड़ (सांकेतिक फोटो: Canva)

नई चीजें खरीदने का शुभ दिन

इस दिन भगवान सिद्धि विनायक, मां महालक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। साथ ही नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए इस अवसर पर लोग आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य उपयोगी सामान बड़ी संख्या में खरीदते हैं। बाजारों में सोने-चांदी के आभूषण, डायमंड ज्वेलरी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खास मांग रही। इसके अलावा, सोने-चांदी के सिक्के, नोट और मूर्तियां भी खरीदी गईं। व्यापारियों ने नए डिजाइन के गहनों और अन्य वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक तैयार रखा था, जिससे खरीदारी का उत्साह और बढ़ गया।

End of Feed