10 तस्वीरों में देखें कैसे बेमौसम बारिश से पानी-पानी हुई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह लोगों की आंखें आंधी के साथ खुलीं। जिनकी नींद आंधी से नहीं खुलीं उनकी आंखें झमाझम बारिश से खुल गईं। हवा ठंडी हो गई और प्रदूषण भी छुट्टी पर चला गया। हां, सुबह के समय बच्चों को स्कूल जाने में और दफ्तर जाने वालों को जरूर परेशानी हुई। देखें झमाझम बारिश से दिल्ली-एनसीआर में किस तरह की समस्याओं से लोगों को दो-चार होना पड़ा।

Slideshow/s by: दिगपाल सिंहUpdated May 2 2025, 11:58 IST
मिंटो ब्रिज अंडरपास के नीचे गाड़ी बंद01 / 10

मिंटो ब्रिज अंडरपास के नीचे गाड़ी बंद

दिल्ली के मिंटो ब्रिज अंडरपास के नीचे एक गाड़ी बंद पड़ गई। अंडरपास में पानी भरे होने के कारण गाड़ी स्टार्ट भी नहीं हो पायी।

सड़कों पर बिखरा कूड़ा02 / 10

सड़कों पर बिखरा कूड़ा

बारिश के साथ आंधी-तूफान की वजह से सड़कों पर जहां-तहां मलबा बिखर गया। कहीं पेड़ की टहनियां तो कहीं कार्डबोर्ड, प्लास्टिक शीट आदि भी सड़कों पर बिखर गए।

पानी-पानी हुई दिल्ली03 / 10

पानी-पानी हुई दिल्ली

दिल्ली में जगह-जगह सड़कों पर पानी भरने से लोगों को सुबह के समय दफ्तर पहुंचने में काफी समय लगा। क्या खानपुर, क्या मोतीबाग और क्या द्वारका अंडरपास, सभी जगह सड़कों पर पानी जमा हो गया।

पेड़ उखड़ गए04 / 10

पेड़ उखड़ गए

दिल्ली के आरके पुरम में मेजर सोमनाथ मार्ग पर तेज आंधी में पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गए। इससे सुबह के समय आने-जाने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ITO पर वॉटरलॉगिंग05 / 10

ITO पर वॉटरलॉगिंग

दिल्ली के मशहूर ITO चौराहे पर भी बारिश की वजह से वॉटरलॉगिंग हो गई। पानी को निकासी की जगह नहीं मिली, जिसके कारण बारिश का पानी सड़क पर ही फैल गया।

गर्मी से राहत06 / 10

गर्मी से राहत

दिल्ली में बारिश और जलजमाव के बीच अपने-अपने दफ्तरों की ओर जा रहे लोगों को परेशानी तो हुई, लेकिन लोगों ने कहा कि ठंड का एहसास हो रहा है। इस बारिश के कारण प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी।

झज्झर में तालाब बनीं सड़कें07 / 10

झज्झर में तालाब बनीं सड़कें

हरियाणा के झज्जर में भगत सिंह चौक पर इतना पानी जमा हो गया कि दूर-दूर तक जमीन नजर ही नहीं आ रही है। लोगों को घुटनों पानी में चलने को मजबूर होना पड़ रहा है।

मथुरा में भी भारी पानी जमा08 / 10

मथुरा में भी भारी पानी जमा

मथुरा में एक सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि वह आगरा जा रहे थे, लेकिन सड़क पर पानी बहुत ज्यादा भरा हुआ है। उनकी मोटरसाइकिल आधी उस पानी में डूबकर बंद हो गई।

CM रेखा गुप्ता ने लिया जायजा09 / 10

CM रेखा गुप्ता ने लिया जायजा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सुबह मजनूं का टीला क्षेत्र का दौरा किया और बारिश के बाद वहां के हालात का जायजा लिया।

मौसम हुआ सुहावना10 / 10

मौसम हुआ सुहावना

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल थे। आज सुबह हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी और मौसम सुहावना हो गया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!